दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे । देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम् ॥
सुमित्रा देवी ट्रस्ट मे आपका स्वागत करती हैं। संस्था गत 24 वर्षों से पूरी निष्ठा व सेवा भाव से समाज सेवा में कार्यरत है
ट्रस्ट अध्यक्ष कंचन देवरा ने पीड़ित महिलाओं, बाल एवम वृद्ध संरक्षण का संकल्प लिया है, कंचन देवरा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी जी की सुपुत्री है अपने माता जी के सुकदमो पर चलना उनका एक मात्र लक्ष्य है सुमित्रा देवी जी ने अपने जीवन के 25 साल सिर्फ महिला सशक्तिकरण करने में लगाये । उनका मानना हैं कि महिलाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी कोई नही आता गिरते को उठाने खुद जोर लगा कर ऊपर आना होगा। ये उन दिनों की बात है जब कोई महिला सशक्तिकरण की बात सोच भी नहीं पाता था तब इस नई सोच के साथ समाज की बुराइयों से लड़ने का बीड़ा उठाया श्रीमती सुमित्रा देवी जी ने। सुमित्रा देवी जी एक ऐसी महिला जो एक गृहणी थी और अपनी समाज सेवा को निडरता से करती गयी और उन्हें समाज ने लेडी अन्ना के नाम से अलंकृत किया। आज सुमित्रा देवी जिनकी उम्र 89 वर्ष है परंतु आज भी वो समाज मे होते कुकृत्य के प्रति वो निडर आवाज बनकर खड़ी है।
इतिहास
महिला मण्डल समिति संस्था की स्थापना 1997 में समाज की महिलाओं और परित्यक्त वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई थी। संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी जी का लक्ष्य महिलाओं के जीवन को उन्न्त व सुरक्षित वातावरण और उनकी उनकी चेतना को बढ़ाकर उन्हें एक स्वस्थ, खुशहाल और सहयोगी जीवन जीने में मदद करना है।
इस संस्था की ट्रस्ट द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था महिला संरक्षण, महिला उत्पीडन, बाल व वृद्ध संरक्षण, चिकित्सा, शिक्षा व रोजगार योजनाओं से समाज सेवा में लिप्त है
इस बारे में और जानकारी पाने व आप कैसे मदद के लिए हाथ बटा सकते हैं और इसे आगे बढाने में योगदान कर सकते है कमेंट द्वारा पूछे या सवाल छोड़े। हम आपको व्यक्तिगत रूप से भी आमंत्रित करते हैं कि आप आये और समाज सेवा में अपना अपना सहयोग दे